संवाददाता मोनी सैनी
रुड़की/भगवानपुर मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार हरिद्वार उत्तराखंड के आदेशानुसार भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत सन्नी क्लासेस में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन अध्यापक सन्नी क्लासेस,सन्नी राठौर, मनोज धीमान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक मनदीप सिंह के तत्वाधान में किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे सन्नी राठौर एवं मनोज धीमान ने बच्चो को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय एवं क्यों वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है ये भी बताया ।।।सन्नी राठौर ने सभी बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।
