रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । निगोही थाना क्षेत्र में स्थित खन्नका चौकी के पास स्टेट हाईवे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं जिससे वाहन दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तत्काल मौके पर पहुंची । घायल व्यक्ति को तुरन्त निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई । यह भी पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति घटनास्थल तक कैसे पहुँचा । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ।