India Times 7

Homeबदायूंसोने की चेन चोरी का खुलासा, पुलिस ने अभियुक्त को दो चेन...

सोने की चेन चोरी का खुलासा, पुलिस ने अभियुक्त को दो चेन सहित किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूँ पुलिस को सर्राफा बाजार में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने सर्राफा की दुकान से सोने की चेन चुराकर फरार हुए एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।घटना 28 नवंबर 2025 की है। पक्का ताल, विद्या कृष्णा नगर निवासी मोहित कुमार गुप्ता की हलवाई चौक स्थित सर्राफा दुकान मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल पर एक व्यक्ति सोने की चेन खरीदने के बहाने आया था। चेन देखने के दौरान वह तीन सोने की चेन चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 293/25 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की। जांच में अभियुक्त की पहचान पन्ना लाल पुत्र स्व. इतवारी लाल निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूँ के रूप में हुई।पुलिस ने अभियुक्त को बाईपास कांशीराम आश्रम चौराहे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (यूपी 24 एडब्ल्यू 7292) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्रवाई को थाना कोतवाली के अपराध निरीक्षक अशोक कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular