India Times 7

Homeअयोध्यासोखता बनवाया वह भी मानक के विपरीत भ्रष्टाचार और सरकारी धन का...

सोखता बनवाया वह भी मानक के विपरीत भ्रष्टाचार और सरकारी धन का दुरुपयोग

अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत )भ्रष्टाचार और सरकारी धन का दुरुपयोग देखना हो तो आप ग्राम पंचायत रामपुर हैरिंग्टनगंज में आ जाए जहां पर भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी धन का दुरुपयोग बिल्कुल कचरे की तरह किया जा रहा है lजिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में मनमानी तरीके से अनियमितता और अनुपयोगी कार्य कराके जहां सरकारी बजट को चूना लगाया जा रहा है, वहीं पंचायत प्रतिनिधि से लेकर सचिव तक हर काम में कमाई के चक्कर में कायदे कानून ताक पर रखकर कायदे कानून के पालन से बेपरवाह हैं। उन्हें न जांच की चिंता है, न अधिकारियों का डर है। हम बात कर रहे हैं जनपद अयोध्या के विकासखंड हरिग्टनगंज अंतर्गत रामपुर ग्राम पंचायत की जहां पर बरसात के पानी को सोखने के लिए हर घर में एक-एक सोकता बनवाया गया जिसकी लागत लगभग 11000 रुपए प्रति सोकता है लेकिन ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव पैसे की बंदर बांट के चक्कर में पूरी योजना की धज्जी उड़ा दी है पहले तो सोखता बनवाया वह भी मानक के विपरीत 11000 की लागत के सोक्ते मे 5000 भी खर्च नहीं किए गए हैं और इतना ही नहीं घटिया और मानक के तरीके से बनाया गया सोकता जिस पर आज तक ढक्कन नहीं रखा गया और जो सोकता की जोड़ाई हुई थी वह धराशाई हो गई यही नहीं ग्राम पंचायत में ऐसे कई कार्य किए गए हैं नल रिबोर और रिपेयरिंग के नाम पर लाखों रुपए डकार लिया गया ग्राम पंचायत के किसी महाशय ने नल रिपोर्ट और मरम्मत के नाम पर की बंदरबाट पर आर टी आई पिछले 6 माह से मांगा गया लेकिन आर टी आई का सही जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है ग्राम पंचायत में बने सोकता की शिकायत खंड विकास* *अधिकारी से उनके ऑफिस में दो माह पहले जाकर के किया गया लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया जिससे सांफ सिद्ध होता है कि ग्राम पंचायत से लेकर विकास खंड तक जो अधिकारी और कर्मचारीगण ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे हैं सब अपनी अपनी जेब भरने में लगे है फिलहाल हम एक झलक आपको ग्राम पंचायत में बने सोकता को दिखाता हूं जिसे देखकर के आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular