रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । उत्तर प्रदेश सरकार में गौ सेवा आयोग के सदस्य दर्जा राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया व कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक की । सोमवार को शाहजहाँपुर पहुँचे उपाध्याय ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की । इसके बाद कान्हा गौशाला और नंदी गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए जाने को लेकर सीबीओ राजेंद्र गंगवार को दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों ,खंड विकास अधिकारियों ,ब्लॉक प्रमुखों , अधिशासी अधिकारियों , एडीओ पंचायत के अलावा गौ सेवक और पशुपालकों के साथ बैठक कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत गोपालकों को गाय से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया और सरकार की समस्त योजनाओं को किसानों तक पहुँचाये जाने के लिए समस्त उपस्थित लोगों से अपील की । उन्होंने गांवों में किसानों के घर बायोगैस प्लांट लगाए जाने और गाय एवं उसके गोबर और मूत्र का महत्व समझाते हुए उन पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाये जाने के लिए उपस्थित लोगों से कहा । गाय के मूत्र और गोबर से बनने वाले उत्पादों और दवाओं की जानकारी होने के बाद लोग गाय को पालेंगे और उसका महत्व समझेंगे । बायोगैस से हमें शुद्ध जैविक सब्जियाँ और खाने में विविधता मिलेगी । उपस्थित लोगों ने मार्च माह में ब्लॉक स्तर पर बैठकर अधिक से अधिक बायोगैस लगवाए जाने को लेकर आश्वासन दिया । इस अवसर पर संजय उपाध्याय सहित संबंधित गोपालक और पशुपालक एवं संघ के पदाधिकारी दिलीप शर्मा ,संतोष उपाध्याय, राजवीर सिंह, आलोक अग्रवाल, अंकित सिंह, ममता पाठक, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे ।