मैनपुरी-कलेक्ट्रेट स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कम्पनी ने सेवायोजन कार्यालय कैम्प लगाकर आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया जिसमें प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आये कई युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया जिसमें राजस्थान के जिला नीमराना से आये हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कंपनी के एच.आर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर राम मोहन द्वारा नौकरी के लिए आवेदन करने वाले केंडिडेटों का साक्षात्कार लिया गया। हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर राम मोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साक्षात्कार में सफल होने वाले कैंडिडेटों को नौकरी के लिए चयनित कर लिया गया। प्रभारी जिला सेवायोजन रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा विहार और हरियाणा से भी कैंडिडेटों ने रोजगर मेले में प्रतिभाग किया।