India Times 7

Homeमैनपुरीसुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र ने रचा इतिहास, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र ने रचा इतिहास, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से की मुलाकात

मैनपुरी- ग्लोबल एकेडमी के छात्र ने रचा इतिहास, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से की मुलाकातसुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के छात्र मानस यादव ने 10वें इंडिया जीनियस अवार्ड्स 2024 में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ, मानस यादव को उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने मानस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे छात्रों की उपलब्धियां भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत होती हैं। कक्षा 10 में अध्ययनरत मानस यादव की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सुदिती ग्लोबल एकेडमी और मैनपुरी जिले के लिए भी गर्व का क्षण है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन भी उपस्थित रहे।डा. लव मोहन ने माननीया राज्यपाल महोदया को राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट भेंट स्वरूप देते हुए सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी आने का निमन्त्रण दिया, जिसे माननीया राज्यपाल महोदया ने स्वीकारते हुए कहा कि वे सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में अवश्य ही जल्द आएंगीं।ज्ञात हो कि इस वर्ष के इंडिया जीनियस अवार्ड्स में पूरे देश से 1.73 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जो 695 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इतनी विशाल प्रतिस्पर्धा के बीच मानस यादव ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सुदिती ग्लोबल एकेडमी की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दर्शाता है।माननीया राज्यपाल ने मानस की इस उपलब्धि के विषय में कहा कि यह विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय की प्राथमिकता छात्रों को ऐसी शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध हों।सुदिती ग्लोबल एकेडमी की केवल अकादमिक उपलब्धियों की ही नहीं, बल्कि विद्यालय के बहुआयामी योगदान की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय की खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट भागीदारी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का निरंतर विकास और छात्रों का बहुमुखी प्रदर्शन अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक आदर्श है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यालय द्वारा छात्रों को एक समग्र, सकारात्मक और नवोन्मेषी माहौल प्रदान करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का नेतृत्व, शिक्षकों की मेहनत और प्रबंधन की सूझ-बूझ ने इस विद्यालय को शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि विद्यालय के छात्रों और संकाय ने न केवल मैनपुरी जिले, बल्कि पूरे प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन किया है। सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। विद्यालय छात्रों के लिए नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियाँ आयोजित करता है, जो उनके बौद्धिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करती हैं। विद्यालय के छात्रों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं, कला और विज्ञान मेलों, और सामाजिक सेवाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ळेंविद्यालय का यह उद्देश्य है कि वह छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखे, बल्कि उन्हें एक व्यापक शिक्षा प्रदान करे, जिसमें नैतिकता, अनुशासन, और जीवन कौशल का समावेश हो। विद्यालय का नवाचार-प्रधान शैक्षिक दृष्टिकोण छात्रों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, और समाज सेवा की भावना विकसित करता है। माननीय राज्यपाल ने भी विद्यालय के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का समग्र शिक्षा प्रदान करने का दृष्टिकोण राज्य के अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ही भविष्य में नए आयामों को छू सकते हैं, जो शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम के भीतर नहीं रखते, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व को हर पहलू से विकसित करने में विश्वास रखते हैं। राज्यपाल ने विद्यालय के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि वह आशान्वित हैं कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी शिक्षा के हर क्षेत्र में और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी खुशी का इजहार किया।

सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के छात्र मानस यादव ने 10वें इंडिया जीनियस अवार्ड्स 2024 में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ, मानस यादव को उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से भेंट करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने मानस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे छात्रों की उपलब्धियां भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत होती हैं।
कक्षा 10 में अध्ययनरत मानस यादव की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सुदिती ग्लोबल एकेडमी और मैनपुरी जिले के लिए भी गर्व का क्षण है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन भी उपस्थित रहे।
डा. लव मोहन ने माननीया राज्यपाल महोदया को राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट भेंट स्वरूप देते हुए सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी आने का निमन्त्रण दिया, जिसे माननीया राज्यपाल महोदया ने स्वीकारते हुए कहा कि वे सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में अवश्य ही जल्द आएंगीं।
ज्ञात हो कि इस वर्ष के इंडिया जीनियस अवार्ड्स में पूरे देश से 1.73 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जो 695 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इतनी विशाल प्रतिस्पर्धा के बीच मानस यादव ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सुदिती ग्लोबल एकेडमी की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दर्शाता है।
माननीया राज्यपाल ने मानस की इस उपलब्धि के विषय में कहा कि यह विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय की प्राथमिकता छात्रों को ऐसी शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध हों।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी की केवल अकादमिक उपलब्धियों की ही नहीं, बल्कि विद्यालय के बहुआयामी योगदान की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय की खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट भागीदारी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का निरंतर विकास और छात्रों का बहुमुखी प्रदर्शन अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक आदर्श है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यालय द्वारा छात्रों को एक समग्र, सकारात्मक और नवोन्मेषी माहौल प्रदान करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का नेतृत्व, शिक्षकों की मेहनत और प्रबंधन की सूझ-बूझ ने इस विद्यालय को शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि विद्यालय के छात्रों और संकाय ने न केवल मैनपुरी जिले, बल्कि पूरे प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन किया है।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। विद्यालय छात्रों के लिए नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियाँ आयोजित करता है, जो उनके बौद्धिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करती हैं। विद्यालय के छात्रों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं, कला और विज्ञान मेलों, और सामाजिक सेवाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ळें
विद्यालय का यह उद्देश्य है कि वह छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखे, बल्कि उन्हें एक व्यापक शिक्षा प्रदान करे, जिसमें नैतिकता, अनुशासन, और जीवन कौशल का समावेश हो। विद्यालय का नवाचार-प्रधान शैक्षिक दृष्टिकोण छात्रों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, और समाज सेवा की भावना विकसित करता है।
माननीय राज्यपाल ने भी विद्यालय के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी का समग्र शिक्षा प्रदान करने का दृष्टिकोण राज्य के अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ही भविष्य में नए आयामों को छू सकते हैं, जो शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम के भीतर नहीं रखते, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व को हर पहलू से विकसित करने में विश्वास रखते हैं। राज्यपाल ने विद्यालय के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि वह आशान्वित हैं कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी शिक्षा के हर क्षेत्र में और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी खुशी का इजहार किया।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular