रिपोर्ट सुधीर कुमार
थानाभवन/शामली थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के सिलावर मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रविंद्र सैनी के मंडल अध्यक्ष बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री सुरेश राणा के बड़े भाई नरेश राणा , जिला पंचायत सदस्य पति मैनपाल सैनी , चक्रेश राणा (मंडल अध्यक्ष जलालाबाद), पवन गौतम (मंडल अध्यक्ष थाना भवन), महेश गोयल (सहकारी संघ चेयरमैन), नवीन मलिक (आईटी प्रभारी सिलावर), आशीष सिंघल (मीडिया प्रभारी भाजपा थाना भवन), राजेश राणा (गन्ना समिति चेयरमैन) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने रविंद्र सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।