रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बरेली प्राप्त जानकारी के अनुसार वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आहत होकर लिया है।सूत्रों के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ी वजह यूजीसी कानून को बताया है। उनका कहना है कि इस कानून के जरिए समाज में भ्रम और असंतोष फैल रहा है, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर महाराज और उनके शिष्यों के अपमान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जो कि एक गंभीर और निंदनीय विषय है।अलंकार अग्निहोत्री का मानना है कि जब शासन-प्रशासन की नीतियां जनता के हित के बजाय दबाव और अन्याय की ओर बढ़ने लगें, तो ईमानदार अधिकारी के लिए अपने पद पर बने रहना कठिन हो जाता है। उन्होंने अपने इस्तीफे के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि सम्मान, न्याय और सामाजिक सौहार्द से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।इस घटनाक्रम के बाद बरेली जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक महकमे में भी इस इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर सरकार क्या कदम उठाएगी और यूजीसी कानून को लेकर बढ़ते विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देगी?फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
