India Times 7

Homeअन्यसार्वजनिक भूमि से हटाये जायें अनाधिकृत कब्जे -जिलाधिकारी

सार्वजनिक भूमि से हटाये जायें अनाधिकृत कब्जे -जिलाधिकारी

रिपोर्ट अवनीश कुमार

पैमाइश के पश्चात दोबारा कब्जा करने वालों के विरूद्ध हो दंडात्मक कार्यवाही-जिलाधिकारी

मैनपुरी थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना एलाऊ में जन शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख जब रतनपुर किरकिच के ग्राम प्रधान ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गांव के पंचायत घर के समीप आर.सी.सी. सेंटर हेतु भूमि उपलब्ध है जिस पर ग्राम के कुछ लोगों ने झोपड़ी रखकर अवैध कब्जा कर लिया है, गांव में आर.सी.सी. सेंटर का निर्माण अनाधिकृत कब्जे के कारण अवरुद्ध है, जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी भोगांव, प्रभारी निरीक्षक एलाऊ को आदेशित करते हुए कहा कि तत्काल ग्राम सभा की भूमि से अनधिकृत कब्जा हटवाना सुनिश्चित करें, ग्राम प्रधान प्राथमिकता पर आर.सी.सी. सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। उन्होने कहा कि अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो, एक बार सीमांकन, पैमाइश के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसे भू-माफिया में चिन्हित कर उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर वैद्यानिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। श्री सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल मौके से ही राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर प्रभावी कार्यवाही की जाये, मौके पर जाने वाली टीम का पूरा विवरण थाने की जीडी में अंकित किया जाये, मौके पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में कार्यवाही की जाये, कृत कार्यवाही पर दोनों पक्षों के साथ गांव के कम से कम 02 सम्भ्रांत व्यक्तियों के भी हस्ताक्षर कराये जायें, मौके पर यदि किसी के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाये तो उसे भारी मुचलके में पाबंद कर शांति भंग में कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड़, तालाब, मरघट, विद्यालय की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न हो, जहां कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे हों, चकमार्ग, चकरोड, सड़क आमजन के आवागमन के लिए हैं. इन पर अवैध कब्जों के फलस्वरूप आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। थाना समाधान दिवस के अवसर पर कछपुरा नि. अजय कुमार ने गाटा संख्या-35 पर निर्माण कार्य में विपक्षियों द्वारा जबरन अवरोध पैदा करने की शिकायत की, जिस पर उन्होने प्रभारी निरीक्षक एलाऊ को राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर समस्या का निदान कराने हेतु आदेशित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, प्र. निरीक्षक थाना एलाऊ सविता सेंगर, अनिल कुमार सक्सेना सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular