India Times 7

Homeशाहजहांपुरसाइबर ठगों ने झांसा देकर 28 लाख ठगे

साइबर ठगों ने झांसा देकर 28 लाख ठगे

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉंपुर । महानगर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को निवेश के नाम पर 27 लाख रुपये की चपत लगाकर बड़ी चोट पहुँचा दी । आवास विकास कालोनी के रहने वाले पीड़ित के पास पहले वाट्सएप पर एक कॉल आई थी ।
कॉल करने वाली दिव्या नाम की महिला ने मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग से जुड़ी एक निवेश योजना बताकर फांस लिया । शुरुआत में पीड़ित से 10 हजार रुपये का निवेश करा दिया । तत्पश्चात पीड़ित को एक टेलीग्राम ग्रुप ‘डी कॉमर्स’ में जोड़कर सदस्य बना दिया । ग्रुप में करीब 60 सदस्य थे । ग्रुप में मौजूद तीन अलग अलग लोगों ने पीड़ित से संपर्क कर निवेश पर 28 लाख 85 हजार रुपये जल्द वापस करने का झांसा दिया। धीरे धीरे आरोपियों ने पीड़ित से कुल 27 लाख 21 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए । इसके बाद उन्होंने पीड़ित को ग्रुप से ब्लॉक कर दिया । पीड़ित ने एसपी से शिकायत की । एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular