India Times 7

Homeअयोध्यासांड के हमले से घायल हुए भाकियू तहसील अध्यक्ष संतोष बर्मा ...

सांड के हमले से घायल हुए भाकियू तहसील अध्यक्ष संतोष बर्मा तारुन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बीकापुर ग्राम तारापुर निवासी संतोष वर्मा एडवोकेट सांड के हमले से घायल हो गए और दाहिना पैर टूट गया। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा अपनी खेत की रखवाली कर रहे थे कि सांडों का एक झुंड ने फसल पर आक्रमण किया जिसको बचाने के लिए संतोष वर्मा सांडों को हांकने लगे इतने में एक मारू सांड ने संतोष वर्मा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से घायल कर दिया सांड के हमले से संतोष वर्मा का दाहिना पैर टूट गया। घनश्याम वर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन सांडों को पकड़ने की फर्जी कार्यवाही/ खाना पूर्ति करता है सांडों का आतंक कायम है। छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं तथा दुर्घटनाएं बढ रही हैं जिस पर रोक लगाया जाना आवश्यक है।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular