मैनपुरी- सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मेगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी राम जी मिश्र, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कलेक्टर सिंह, पी.सी.एफ. के संचालक अनुराग पांडे , सहकारिता ,दुग्ध एवं मत्स्य विभाग के अधिकारीयों सहित अनेक कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया । इस अवसर पर दुग्ध विभाग की 5 एवं मत्स्य विभाग की 3 नव-गठित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियो के अध्यक्षों एवं सचिवों को निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के मेगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिससे जनपद के कृषको को सहकारिता विभाग में किए जा रहे नवाचार की जानकारी प्राप्त हुई।