ग्रामीणों ने बाबा साहब का चित्र भेंट किया
दातागंज/(बदायूं )ब्लॉक समरेर के ग्राम बरियारपुर में सरकार द्वारा नामित सभासद बनने पर अंशुल सागर का भव्य स्वागत, बाबा साहब का चित्र भेंट सरकार द्वारा सभासद नामित किए जाने के बाद अंशुल सागर का बरियारपुर में गर्मजोशी और सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो उनके साथ मजबूत संबंधों और आपसी जुड़ाव को दर्शाता है।इस मौके पर बिंटू गौतम, राहुल गौतम, देवेंद्र गौतम, केशव राम, रघुनंदन, अवधेश, अरविंद और चरना गौतमी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया, मिठाई बांटी और उन्हें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।लोगों ने अंशुल सागर के प्रति अपने स्नेह और विश्वास को व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

