रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
फतेहगंज पश्चिमी _ आज गुरूवार 26 मार्च को कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2330 वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक की प्रतिमा एवं अशोक स्तंभ की स्थापना के साथ-साथ कस्बे में विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान कस्बा वासियों और व्यापारियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग शामिल हुए। कस्बे में यात्रा निकालने से पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान कार्यक्रम के आयोजन सुभाष मौर्य, पंकज मौर्य, कैलाश चंद्र मौर्य, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, हरीश मौर्य, राजवीर मौर्य, डॉक्टर महिपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, पूर्व प्रधान खेमपाल मौर्य, डॉक्टर महेंद्र मौर्य, कमलेश मौर्य, दीपक मौर्य, पप्पू मौर्य, नितिन शर्मा, सूरज मौर्य, डॉक्टर राजेश मौर्य, अशोक मौर्य, शिवम मौर्य, प्रवीण मौर्य, अध्यापक विवेक मौर्य, पार्षद डॉक्टर रवि वेदराम मौर्य, भूपेंद्र गंगवार, सूबेदार मेजर राम सिंह, पूर्व सैनिक तुलाराम फौजी आदि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि चौकी इंचार्ज अनुप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।