
स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं, ब्लाक अम्बियापुर स्थित चौक पर सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर ममता शाक्य द्वारा उनके आवास पर भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही सम्राट अशोक चौक पर भी जयंती समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता शाक्य रहीं, जिनके साथ विशिष्ट अतिथियों में रामेश्वर शाक्य, देवेंद्र शाक्य, मोहर सिंह एडवोकेट, टिंकू शाक्य, राजाराम, राम मूर्ति, चंद्रपाल, टेकचंद और सत्यपाल उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सम्राट अशोक के विचारों व उनके आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने उनके समाज सुधार, अहिंसा और धर्म प्रचार के योगदान को सराहा। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि हर वर्ष इसी प्रकार समय-समय पर ऐसे आयोजनों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे समाज में एकता, समरसता और जागरूकता बनी र