India Times 7

Homeअयोध्यासमाजसेवी ने जरूरतमंद गरीबो मे ठण्डक से बचाव हेतु कम्बल का वितरण...

समाजसेवी ने जरूरतमंद गरीबो मे ठण्डक से बचाव हेतु कम्बल का वितरण किये

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले में बीकापुर ब्लाक अंतर्गत गांव में वासुदेवपुर स्थित पंचायत भवन परिसर पहुँचकर कड़कड़ाती ठंडक के बीच गरीबो की सेवा में कई वर्षों से निरंतर प्रयत्नशील डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले अध्यक्ष समाजसेवी ,अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा जरूरतमंद गरीबो मे ठण्डक से बचाव हेतु कम्बल का वितरण करते हुए ग्रामवासियों को नववर्ष २०२६ की शुभकामना देते हुए प्रथम जनवरी २०२६ गांव वासुदेवपुर ग्रामवासियों के बीच मनाया गया,कार्यकम का आयोजन गांव वासुदेवपुर ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा द्वारा किया गया,कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयोजक मण्डल के साथ डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद व डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूलो की माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई,कार्यक्रम के आयोजक ग्रामप्रधान रामपाल वर्मा व सहयोगियों के द्वारा आये हुए अतिथियों का फूलो की माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी आयोजक ग्रामप्रधान व उनके सहयोगियों को फूलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में थाना बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह द्वारा गांव वासुदेवपुर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया गया जहां पर समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान द्वारा प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सुनीलकुमार श्रीवास्तव द्वारा डाक्टर राजेंद्र प्रसाद का मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, कड़कड़ाती ठंडक में बनाई गई सूची के अनुसार कम्बल पाकर सभी जरूरतमंद गरीबो के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव दिखे,और प्रसन्न चेहरे के साथ अपने दोनों हाथ उठाकर जरूरत मन्द महिला,पुरुष लोगों द्वारा समाजसेवी सुनीलकुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम के आयोजक गांव प्रधान रामपाल वर्मा व प्रभारी निरीक्षक बीकापुर अमरेंद्र सिंह कोअपने दोनों हाथ उठाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया ,कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा,आशा बहू गीता देवी,बलजिंदर वर्मा,पंकज कोरी,राकेश कुमार,मोहन यादव व अन्य कई लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभारी निरीक्षक बोले कड़कड़ाती ठंडक में कम्बल वितरण एक पुनीत कार्य है,डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति लोगो के बीच अच्छे कार्य कर रही है, हम ग्राम वासियों से यह अपेक्षा करते है कि गांव में यदि कोईअपराध,जमीनी विवाद न हो तो पुलिस व वकील और कोई ग्रामवासी बीमार न हो तो डाक्टर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,मै जनता का सेवक हूं जनता के सुख दुख में समय पर सहायता पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी बनती है और हम उसके लिए सदैव तैयार मिलेगे,कार्यक्रम के बारे में ग्राम प्रधान रामपाल व समाज सेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular