रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह
बरेली।समाजवादी पार्टी हाईकमान ने बरेली संगठन में लंबे समय से चल रही गुटबाजी, निष्क्रियता और आंतरिक कलह को लेकर आखिरकार बड़ा और निर्णायक कदम उठा लिया है।सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को पद से हटाते हुए पूरी जिला कमेटी को भंग कर दिया गया। इस कार्रवाई से जिले की सियासत में भूचाल आ गया है।लखनऊ पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिवचरण कश्यप के खिलाफ बीते काफी समय से लगातार शिकायतें हाईकमान तक पहुंच रही थीं।उन पर संगठन को एकजुट रखने में विफल रहने, गुटबाजी को बढ़ावा देने, नियमित संगठनात्मक बैठकों में लापरवाही बरतने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप थे।कहा जा रहा है कि कई वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर खुलकर नाराजगी जताई थी।सूत्र बताते हैं कि जिलाध्यक्ष रहते हुए शिवचरण कश्यप के कार्यकाल में संगठन की गतिविधियां ठप होती चली गईं।चुनावी तैयारियों में ढिलाई, कार्यकर्ताओं से संवाद की कमी और आपसी खींचतान के चलते पार्टी की जमीनी पकड़ कमजोर होती गई, जिसका असर हालिया राजनीतिक गतिविधियों में भी साफ नजर आ रहा है l
