ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्यावती मैरिज लॉन में सपा नेता राघवेंद्र सिंह अनूप ने बीकापुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर एसआईआर की समीक्षा बैठक किया , बैठक के दौरान श्री सिंह ने बीकापुर क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र,पेन डायरी दीवाल घड़ी कलेंडर भेट करके सम्मानित किये साथ ही कार्य कर्ताओ का उत्साह वर्धन करने के साथ उनको सम्मानित भी किया, उक्त समीक्षा बैठक में अन्य वक्ताओं में अरुण कुमार यादव, बृजेश यादव एडवोकेट, आबाद अहमद एडवोकेट, तथा बख्तियार खान ने भी अपने-अपने विचार रखे, उद्बोधन के क्रम में श्री सिंह ने कहा कि मेरा जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है तथा लगातार लोगों की सेवा में बिना भेदभाव के कार्य करता चला रहा हूं, और आगे भी सपा का सच्चा सिपाही बनकर रह कार्य करता रहूंगा, बैठक में एस आई आर को लेकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाए जाने व तमाम समस्याओ जनता की मदद में अपने सुझाव कार्यकर्ताओं को दिए, समापन के अंत में खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया गया, सपा नेता राघवेंद्र सिंह अनूप सिंह ने द्वारा बताया गया कि अगर मुझे पार्टी के सिम्बल पर 2027 का विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाता है और जनता ने सहयोग किया तो बीकापुर क्षेत्र में बिना किसी भेद भाव के सबका साथ सबका विकास सबको एक साथ ले करके विकास धरातल पर करके दिखा देंगे। उक्त मौके बैठक सपा के तमाम कार्य कर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।