रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर
बरेली ग्राम हरहरपुर मटकली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुखत्यार अहमद अंसारी द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि AIMIM के पश्चिमी यूपी यूथ अध्यक्ष जनाब एहतेशाम मंसूरी साहब ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा ज़िला अध्यक्ष जनाब आसिफ शेख ने की तथा संचालन ज़िला मुख्य महासचिव इमरान अजहरी ने किया। मुख्य अतिथि एहतेशाम मंसूरी साहब ने मीटिंग में उपस्थित लोगों को AIMIM पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली साहब के मिशन को आगे बढ़ाने व आगामी ज़िला पंचायत चुनाव में AIMIM के प्रत्याशियों को कामयाब बनाने की अपील की।कार्यक्रम के आयोजक मुखत्यार अहमद व वार्ड 36 से सरफराज खान ने समाजवादी पार्टी को छोड़करAIMIM मे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मुख्य अतिथि एहतेशाम मंसूरी साहब के हाथों ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इसी के साथ ज़िला पंचायत सदस्य पद हेतु मुखत्यार अहमद अंसारी ने वार्ड नं०5 से सरफ़राज़ खान ने वार्ड नं० 36 और सलीम खान ने वार्ड नं० 55 से आवेदन प्रस्तुत भी किया।इस अवसर पर नवाबगंज विधानसभा यूथ अध्यक्ष सखावत हुसैन यूथ मण्डल महासचिव डॉ अकरम परवेज़ वरिष्ठ नेता मास्टर सिद्दीक साहब नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष यूथ शाहरुख मेवाती ज़िला मुख्य महासचिव यूथ ज़ाहिद बुखारी वार्ड नं० 59 के आवेदक प्रत्याशी शरीफ़ खान उर्फ़ गुड्डू शोएब खान मोहिद खान फ़ैज़ खान बब्लू भाई, सालिम रज़ा हकीम आहिद हुसैन परवेज़ अंसारी मुकीम अंसारी नासिर हुसैन अंसारी दिलशाद अंसारी इमरान अहमद अतीक अल्वी दानिश मेवाती लईक मंसूरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।