India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसत्याग्रह स्थल पर कोई सुरक्षा न होने पर कांग्रेसियों ने रोष जताया

सत्याग्रह स्थल पर कोई सुरक्षा न होने पर कांग्रेसियों ने रोष जताया

रिपोर्ट वीरपाल सिंह यादव

बदायूं सत्याग्रह स्थल पर कोई सुरक्षा न होने पर कांग्रेसियों ने रोष जताया।मुकेश यादव हत्याकांड में चल रहा सत्याग्रह आंदोलन आज चौथे दिन भी अंबेडकर पार्क में जारी रहा। सत्याग्रह स्थल अंबेडकर पार्क पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यहां रात में रुकने वाले परिजनों से जब बात की गई तो पता लगा की रात्रि में प्रशासन की तरफ से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती है, इस पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त किया और प्रशासन से अपील की है कि अंबेडकर पार्क में पीड़ित के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, और उनकी बात सुनकर मांगों को पूरा किया जाए और उनका निराकरण कराया जाएकिसी प्रकार की अनहोनी होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन होगीअतः सुरक्षा व्यवस्था शीघ्र से शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।सत्याग्रह में सुनीता सिंह प्रदेश महासचिव, चौधरी बफाती मियां , आलोक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, सोमवार यादव, अनूप यादव, राजेश्वर यादव, हुकुम सिंह, राम नारायण प्रधान, हाकिम सिंह, श्याम सिंह सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular