भोगांव। नगर एंव ग्रामीण क्षेत्रो मे ईद (बकरीद) का त्योहार अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगो ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा कर देश में अमन चौन की दुआ मांगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व मे ईदगाह एंव नगर की मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज अदा होने के बाद नगर में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।शनिवार को बकरीद पर प्रातः से ही मुस्लिम समाज के लोग मैनपुरी रोड पर स्थित ईदगांह पर पहुचनंे लगे जहां 7 बजकर 10 मिनट पर इमाम खालिद रजा नूरी ने ईद की अदा कराई। नमाज संपन्न होने के बाद पेशे इमाम ने देश में सुख शांति व गर्मी से निजात दिलाने की दुआ मांगी। बकरीद पर नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई के विशेष इन्तजाम किये गये।ं नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर, गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान एसडीएम संध्या शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी डा0 अवनीश गंगवार,अमित मिश्रा, जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूलमियां, सपा नेता गोपालदास लोधी, कलीमुद्दीन, अहमद अली, आरिफ अली, गुलजार शकील,कल्लू पीर आदि मौजूद थे।