India Times 7

Homeबदायूंअवैध संबंधों के शक में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

अवैध संबंधों के शक में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

रिपोर्ट वैवभ गुप्ता

बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के घसनगला गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलकिशोर पुत्र मुन्ना लाल निवासी रहमुद्दी नगर, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कमलकिशोर घसनगला गांव में एक लड़की को मोबाइल देने गया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे देख लिया और अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि कमलकिशोर मौके पर ही अचेत हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले में साठगांठ की जा रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular