रिपोर्ट विजय कुमार
मथुरा।संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी के द्वारा एक रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों आशा कार्यकत्री, एएनएम के साथ साथ बाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों, नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर बढ चढ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारी श्री अरुण कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी; आईसीडीएस श्रीमती बुद्धी मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल गर्ग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, डॉ अनुज चौधरी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ रोहिताश तेवतिया एनोडल एनयूएचएम डॉ पीयूष सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह, नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ.भूदेव सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहिताश मीना एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारीगण एवं वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी, मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया,अनिल कुमार वर्मा, निति