अयोध्या।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का एक बृहद सम्मेलन आगामी 6 व 7 नवंबर को जानकी महल ट्रस्ट अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा ने देते हुए बताया कि 6 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को खुला अधिवेशन तथा रात्रि में भाव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं प्रदेश भर से पत्रकारों ने इसमें पहुंचने के लिए अपने नाम मुख्यालय में दर्ज करने शुरू कर दिए हैं इस संबंध में अभी हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी महामंत्री देवराज सिंह लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिव शरण सिंह प्रेस क्लब के तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ फैजाबाद के कई वरिष्ठ सदस्यों ने बैठक कर स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम का अंतिम रूप प्रदान किया।