India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशएंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ने शैक्षणिक शिकायत का कराया समाधान

एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ने शैक्षणिक शिकायत का कराया समाधान

रिपोर्ट इमरान अली

शैक्षणिक शिकायत का समाधानAnti Corruption Bureau of India (ACBI) को Continental Institute of International Studies (CIIS) से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी।शिकायत में मुख्य रूप से कक्षाओं के संचालन, प्रबंधन व्यवस्था, सूचना के अभाव एवं छात्रों के भविष्य से जुड़े विषय सम्मिलित थे।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए ACBI द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों को विधिवत अवगत कराया गया।मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जाँच की प्रक्रिया Thakur Krishna Singh, State Executive President (U.P.), Anti Corruption Bureau of India के नेतृत्व में प्रारंभ की गई।जाँच एवं समन्वय की प्रक्रिया के दौरान Atul Singh, CBI Inspector द्वारा भी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे तथ्यों का समुचित परीक्षण संभव हो सका।जाँच उपरांत संबंधित संस्थान की ओर से लिखित आवेदन/स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ, जिसमें शिकायत से जुड़े बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की गई।प्राप्त दस्तावेजों को ACBI द्वारा रिकॉर्ड में लेते हुए प्रकरण का विधिसम्मत संज्ञान किया गया।उपरोक्त समस्त कार्यवाही के पश्चात यह प्रकरण समन्वय, संवाद एवं प्रशासनिक हस्तक्षेप के माध्यम से समाधान की स्थिति तक पहुँचा।विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि शैक्षणिक प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बना रहे।ACBI का उद्देश्य सदैव जनहित, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करना है।इस प्रकरण का समाधान उसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।—समाधान में भूमिकाThakur Krishna SinghState Executive President – U.P.Anti Corruption Bureau of IndiaAtul SinghCBI Inspector

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular