India Times 7

Homeमुजफ्फरनगरशिवसेना नगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

शिवसेना नगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

रिपोर्ट प्रदीप शर्मा

मुजफ्फरनगर शिवसेना नगर कार्यकारिणी की एक बैठक प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता महानगर महासचिव आदित्य कश्यप द्वारा की गई और संचालन महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने किया उपस्थित सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने नगर कमेटी के सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा नगर क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में शिवसेना की इकाई का गठन पूरी गंभीरता से करें क्योंकि अब शिवसेना राजनीतिक रूप से समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए गंभीर है सभी शिव सैनिक आम जनता से जनसंपर्क कर उन्हें शिवसेना से जोड़ने के लिए प्रेरित करें क्योंकि शिवसेना नगर निकाय के चुनाव में अबकी बार पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ेगी इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है वह नगर क्षेत्र में संगठन को प्रत्येक वार्ड में मजबूत करने के लिए अपनी कमर कासलें। उन्होंने कहा कहा जब तक हम राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे हमारी कोई पहचान नहीं होगी अब तक हमने भाजपा को सपोर्ट किया है लेकिन भाजपा शिवसेना कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं देती इसलिए शिवसेना को अब महाराष्ट्र से बाहर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा तभी हम हिंदू समाज में अपनी पहचान बना सकेंगे आज की बैठक में मुख्य रूप से महानगर महासचिव ललित रोहिल्ला आदित्या कश्यप महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र तायल अमन वर्मा राजेश अरोड़ा आशीष मिश्रा राकेश धीमान प्रदीप जैन अंकुर जैन ऋतिक ठाकुर। वरिष्ठ शिवसेना के मुख्य रूप से उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular