India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशशिवरात्रि से पहले मंदिर में लगा कांवड़ियों का लगा तांता

शिवरात्रि से पहले मंदिर में लगा कांवड़ियों का लगा तांता

रिपोर्ट सुधीर कुमार

शामली शिवरात्रि से पहले जस्सूवाले शिव मंदिर में कांवड़ियों का तांता लगने लगा है।हरिद्वार से कांवड़ , जल लेकर आने वाले आस पास के गांव और कस्बे के शिव भक्त जस्सू वाले मंदिर में आकर रात्रि विश्राम कर रहे है ।जिससे मंदिर में मेले जैसा माहौल हो गया है ।चारों तरफ मंदिर में सिर्फ कांवडिए और श्रद्धालु दिखाई दे रहे है। मंदिर सेवा ट्रस्ट ने भी भोजन के लिए भंडारे का आयोजन किया है एवं रुकने की व्यवस्था की है।कांवड़ियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि कोई 51लीटर तो कोई 21 लीटर जल लेकर आया है । 51 लीटर जल लेकर आए कांवडिए गौतम शर्मा ने बताया कि वह 14 जुलाई को हरिद्वार के लिए जल लेने कांवड़ लेकर चला था और आज शिवरात्रि से पूर्व जल लेकर आ गया । मंदिर में कांवडिए उत्साह और आनंद में नाच गा रहे है। जस्सू वाले मंदिर में शिवरात्रि का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी मन्दिर समिति ने कर ली है और मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular