अयोध्या सोहावल शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरा ब्रम्हनान की शिक्षामित्र अनीता यादव के 16 वर्षीय पुत्र आलोक यादव का करंट लग जाने से देहांत हो गया। अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे ढेमवा घाट पर किया गया। इस दुर्घटना पर अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के अलावा आशुतोष प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, ईश कुमार वर्मा, संदीप मिश्र सहित दर्जनों साथियों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन की। घटना पर संगठन ने अत्यंत शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान करने की प्रार्थना की।