India Times 7

Homeमैनपुरीशिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी बूथों पर वृद स्तर पर...

शिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी बूथों पर वृद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाएं है –जिला निर्वाचन अधिकारी

मैनपुरी– जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतदाता दिवस से सम्बन्धित आयोजित बैठक में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर सभी सरकारी, अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी बूथों पर वृद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाएं, समस्त कार्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों पर शपथ दिलाई जाए, मतदाता जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाए, विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके ऐसे नवीन मतदाताओं जिन्होने विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदाता पहचान पत्र बनवाया है उन्हें आयोजित कार्यक्रम में आमत्रिंत कर फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, बैज के माध्यम से सम्मानित किया जाये, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, अन्य वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाये, अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए कॉलेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाये, ताकि आगामी निर्वाचनों में अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी करें।श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ, विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आये मतदाताओं को शपथ दिलायी जाये, पूर्वान्ह 11 बजे बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा बूथ पर, निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारियों द्वारा मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर, मतदाता साक्षरता क्लब, जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाये, इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, स्वीप को-ऑर्डिनेटर, प्राचार्या कुं. आर.सी. महिला डिग्री कॉलेज, प्रधानाचार्य सुदिति ग्लोबल एकेडमी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से रैली हेतु बैनर, स्लोगन हेतु नमूना उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रतियोगिता, गतिविधियों आदि का आयोजन किया जाये तथा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये जायें, मतदाता जागरूकतासंबंधी जानकारी के लिए आयोजित कार्यक्रमों की विभिन्न समाचार पत्रों की पेपर कटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाये, आयोजन को सफल बनाने के लिए सिविल सोसाइटीज, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वीप को-ऑर्डिनेटर, एन.सी.सी. तथा भारत स्काउट एण्ड गाइड के वॉलेन्टियर्स, मीडिया इत्यादि का सहयोग लिया जाये, आयोग के निर्देशानुसार स्कूल, कालेजों, विश्वविद्यालयों में गठित ई.एल.सी. एवं चुनाव पाठशालाओं पर भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किये जायें, प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को पुरुस्कृत भी किया जाये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस “माई इण्डिया, माई वोट” विद द टैगलाइन ऑफ सिटिजन एट द हर्ट ऑफ इण्डिया डेमोक्रेसी” थीम पर मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि महिलाओं की सहभागिता हेतु जागरूकता लाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, महिला, स्वयं सहायता समूहों, महिला ऑइकन आदि की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ गणमान्य व्यक्तियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा से फॉम-6 भरवाकर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में अपना सहयोग दें, देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वयस्क का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है, मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular