India Times 7

Homeबदायूंशिकायतों का समय पर समाधान करें: जिलाधिकारी

शिकायतों का समय पर समाधान करें: जिलाधिकारी

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूँ, जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में कुल 66 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 5 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।डीएम ने कहा कि शिकायत का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की जाती है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें।इस दौरान राजस्व, बिजली, नगर पालिका, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, पुलिस समेत अन्य विभागों की शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम में एसएसपी और एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular