मैनपुरी – कस्बा घिरोर के एक मकान में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग एक महिला की जलकर हुई मौत मैनपुरी के कस्बा घिरोर में नाहिली मार्ग पर निहाल स्कूल के पास राम खिलाड़ी पुत्र सूबेदार का मकान बना हुआ है जिसमें वह अपनी पत्नी सीमा देवी उम्र लगभग 45, बर्ष के साथ रहते हैं राम खिलाड़ी टीन शेड में रहते हैं और दोना पत्तल का काम करते हैं राम खिलाड़ी व पत्नी सीमा देवी उसी टीन शेड में अपनी अपनी चारपाईयों पर थोड़ा फासले से सो रहे थे राम खिलाड़ी की लड़की अपने भाई के घर में सो रही थी जो बगल में ही मकान बना हुआ है देर रात लगभग 11,30 बजे बताया जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से दोना पत्तल में आग लग गई और आग टीन शेड में चारों तरफ फैल गई आग की लपट से राम खिलाड़ी जाग कर बहार निकले तब तक आग से झुलस गए तो शौर मचा दिया राम खिलाड़ी ने समझा कि पत्नी भी निकल कर बहार आ गई होगी शोरगुल सुनकर आस पडोस के लोग इकठ्ठा हो गए तो राम खिलाड़ी ने अपनी पत्नी सीमा देवी को चारपाई पर देखा तो सीमा देवी की पूरी तरह से जल कर मृत्यु हो चुकी थी किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी तो मौके पर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए थे तब तक दमकल विभाग से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया जा सका पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हाउस मैनपुरी भेज दिया है मृतका सीमा देवी के दो लड़के एक लड़की है दोनों लड़के अलग अपने मकान में रहते हैं वही अपनी भावी के साथ मृतका सीमा की लड़की लेटी हुई थी सीमा देवी की मृत्यु होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l