रिपोर्ट भूदेव सिंह
बदायूं शांतिपूर्वक तरीके से अदा की गई ईद उल फितर की नमाज जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।शनिवार को जिलाधिकारी Avnish Rai और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने भारी पुलिस बल के साथ शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का दौरा किया। अधिकारियों ने नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्था के चलते जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।