अयोध्या।शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी आज एक धरने में शामिल होने गांधी पार्क पहुंचे तो देखा कि गांधी जी की दोनों आंख ही गायब है जबकि जानकारी हुई कि इनके आंख का चश्मा पहले ही गायब है, देख कर बहुत ही अचंभा हुआ कि गांधी जी आंख कौन निकाल लिया,जबकि यहां प्रशासन का आना जाना लगा रहता है।हम जिला प्रशासन की संज्ञान में डालते हुए मांग करता है कि तत्काल गांधी की आंख को तत्काल ठीक कराए।यह महान लोगों का अपमान है।जिन्होंने देश के लिए समर्पित हो गए आज उनका अपमान किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है।ट्रस्ट इसकी घोर निंदा करते हुए मांग करता है कि जल्द से जल्द ठीक कराया जाय।