डीआईजी और एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूँ: जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदायूँ-आंवला मार्ग पर स्थित ग्राम दुगरईया में 13 मई 2025 की रात लगभग 9:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। देशी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन मुकेश यादव (38 वर्ष), निवासी ग्राम रंझौरा थाना बिनावर की हत्या कर दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 14 मई को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने इस जघन्य अपराध के शीघ्र अनावरण और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के.के. सरोज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय समेत अन्य अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।संवाददाता – भूदेव प्रेमीइंडिया टाइम्स 7, न्यूज बदायूँ