India Times 7

Homeशाहजहांपुरशराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने की सड़क जाम

शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने की सड़क जाम

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । शहर में आबादी वाले क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सड़क जाम कर दी । ज्ञातव्य है कि थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रेती रोड स्थित शराब की दुकान के कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं क्षेत्रीय महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर लोग गाली गलौज , अश्लील हरकतें करते हैं इनकी आवाज उनके घरों तक पहुँचती है यहाँ से गुजरने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं राहगीरों से भी शराबी नशे में विवाद एवं गाली गलौज करते हैं कई बार यह विवाद , घटनाएँ इतनी बढ़ जाती हैं कि जब तब बवाल होता रहता है स्थानीय लोगों ने पहले भी दुकान हटाने की पुरजोर मांग की थी । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । शनिवार को महिलाओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन करने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । शहर का मामला होने पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुँच गई । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शराब की दुकान शीघ्र हटवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular