रिपोर्ट भूदेव प्रसाद
बदायूं दिधौनी में वोटर–आधार लिंक को लेकर विशेष अभियान, घर-घर पहुंच रही टीम तहसील बिल्सी के ग्राम दिधौनी में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आधार कार्ड लिंक कराने का अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन कई लोग घर पर नहीं मिल पाने के कारण प्रक्रिया में परेशानी आ रही है।प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिन मतदाताओं का वोटर आईडी आधार से लिंक नहीं है, उनके नाम सूची से कटने की आशंका बनी रह सकती है। ऐसे में सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक करा लें।यह कार्य ग्राम दिधौनी के स्कूल परिसर में किया जा रहा है। संबंधित बीएलओ को पूर्ण सहयोग देने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की भी अपील की गई है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे।

