India Times 7

Homeमैनपुरीवृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपित पौधों की बेहतर देख-भाल, सुरक्षा के प्रबंध...

वृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपित पौधों की बेहतर देख-भाल, सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं -जिलाधिकारी

मैनपुरी– जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरणीय, जिला गंगा एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की मासिक समीक्षा के दौरान कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपित पौधों की बेहतर देख-भाल, सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं, पौधों की पर्याप्त निराई, गुढ़ाई कराई जाए, मृत सूखे पौधों को उचित ऊँचाई के स्वास्थ्य एवं सुदृण पौधों से बदला जाये। उन्होने अभियान के दौरान रोपित पौधों की जियो टैगिंग की समीक्षा में पाया कि अभी तक 08 विभागों द्वारा रोपित पौधों के सापेक्ष शत प्रतिशत जियो टेगिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गयी है, ऊर्जा विभाग द्वारा 79.51 प्रतिशत, खंड विकास अधिकारी मैनपुरी द्वारा 80.69 प्रतिशत, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज के द्वारा 84.40 प्रतिशत, सहकारिता द्वारा 85.38 प्रतिशत, पंचायतीराज विभाग द्वारा 92.55 प्रतिशत, उच्च शिक्षा द्वारा 92.67 प्रतिशत, नगर विकास द्वारा 95.09 प्रतिशत, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 96.44 प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग की गई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोपित किए गए शत-प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग तत्काल कर रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध कराना सनुश्चित करें।श्री सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारियो से कहा कि रोस्टर तैयार कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का गठन कराकर प्रत्येक शुक्रवार को ग्रीन चौपाल की बैठक खंड विकास अधिकारियों के समन्वय से करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुये कहा कि एम.आर.एफ. सेंटर क्रियाशील रहें, सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के साथ मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के उचित प्रबन्ध हों, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कूड़ा उठान, निस्तारण के बेहतर प्रबन्ध किये जायें, जिन ग्रामों में ग्राम गंगा समितियों का गठन हो चुका है वहां प्रतिमाह बैठक आयोजित कराकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाये। उन्होने समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि गत् कई बैठकों में ईशन नदी के पुनरुद्धार हेतु निर्देश दिये गये थे परंतु बार-बार निर्देशों के बाद भी कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होने अधिशासी अभियन्ता नहर, उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करते हुये कहा कि ईशन नदी के पुनरुद्धार का कार्य तत्काल प्रारम्भ करायें, डीएफओ कल संबंधित अधिकारियो के साथ ईशन नदी का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की कार्ययोजना के साथ उपस्थित रहें।उप क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 258 वैटलैंड का ग्राउंड ट्रथिंग व डिमारकेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है, वर्तमान तक 21 वैटलैंड भोगांव, किशनी, करहल तहसील में शेष हैं, उक्त कार्य पूर्ण कर सूचना पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित प्रारूप में संबंधित क्षेत्रीय वनाधिकारी व उप जिलाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से अपेक्षित है। जिस पर उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि उक्त कार्य 03 दिन के अंदर पूर्ण कर सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजीव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular