रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी मनौना धाम मे भव्य फाग महोत्सव एवं निशान यात्रा का आयोजन परम पूज्य महंत श्री ओमेन्द्र महाराज जी के सान्धिय मे श्री श्याम जी मित्र मण्डल मनौना धाम के द्वारा मनाया गया । श्री श्याम जी मित्र मण्डल मनौना धाम के सभी श्याम प्रेमी एवं अन्य हजारो की संख्या में श्याम भक्त प्रातः स्थान पुरैना मंदिर आंवला पर निशान यात्रा का शुभारम्भ परम पूज्य श्री महन्त जी महाराज के द्वारा किया गया। निशान यात्रा पुरैना मंदिर से पूरे आंवला नगर भ्रमण करते हुए मनौना धाम पहुंची जिसमे परम पूज्य महंत जी महाराज ने निशान यात्रा मैं शामिल हजारों की संख्या मे श्याम प्रेमियो का फूल, गुलाल से होली खेलते हुए स्वागत एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा आंवला से मनौना धाम पर निशान यात्रा का समापन हुआ निशान यात्रा के संयोजक मनोज चौहान के साथ श्री श्याम मित्र मंडल के दीपक चौहान, राहुल सिंह, अंकित गोस्वामी ,योगेंद्र चौहान, प्रशान्त गुप्ता, रंजीत चौहान, सचिन गुप्ता, शोभित चौहान, योगेन्द्र चौहान, सचिन सक्सेना, राजकमल चौहान, ओमवीर सिहं, टिल्लू सिंह , परवेन्द्र चौहान राज कुमार मौर्या अमित गोस्वामी , राजवीर शर्मा ,अवनीश दिवाकर आदि का विशेष सहयोग रहा तथा श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम के प्रवन्धक के श्री आर्येंद्र चौहान , श्री महेन्द्र पाल सिंह, अभेन्द्र चौहान श्री श्यामेन्द्र चौहान, श्री मानवेंद्र चौहान आदि के द्वारा निशान, यात्रा मैं विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।