India Times 7

Homeअयोध्याविश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से गई एक बेजुबान की जान

विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से गई एक बेजुबान की जान

अयोध्या रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत- जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में बीती रात गेट नंबर 1 के पास बूढ़े बाबा पुलिया से नाला गुजरता है जिसका निर्माण कार्यदाई संस्था पीएनसी द्वारा किया गया था। जिसके बीच नाले का पानी गुजरता है। अक्सर इसी नाले से होते हुए वन्य जीव भी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते थे। जिसको देखते हुए वन्य जीव के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नालों को बीच में लोहे के जाल से बाधित कर दिया गया था। बीती रात नीलगाय का बच्चा इस लोहे की जाल में नाले को पार करते समय फस गया और हृदय विदारक आवाज के साथ चिल्लाने लगा, उसकी आवाज को सुनकर वहां पर रात में ड्यूटी कर रहे लोगों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी गई। परंतु असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे निरीह प्राणी की कोई मदद नहीं की जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन के पास स्वयं का पशु चिकित्सालय एवं पशु चिकित्सकों की फौज है। अपितु विश्वविद्यालय प्रशासन ने वन विभाग को भी सूचित करने की जहमत तक नहीं उठाई। जिसका परिणाम निरिह और बेजुबान प्राणी चिल्लाते-चिल्लाते तड़प-तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया। तब जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन नींद से जागा और जागते ही इस डर से कहीं कि उस बेजुबान जानवर का शव सड़ने ना लग जाए और उसकी दुर्गंध के कारण लोगों को उनकी गलतियों का भंडाफोड़ ना हो जाए अल सुबह भोर में ही जेसीबी की सहायता से नाले के दूसरे छोर पर गड्ढे में शव को चुपचाप दफना दिया गया। जब इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने घटना के बारे में अन्भिज्ञता जताई और उन्होंने जांच करने की बात कही।वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थिति टीचर हॉस्टल में करैत प्रजाति का विषधर निकलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई सूचना पाते ही वन विभाग कर्मी देर रात टीचर हॉस्टल पहुंचे परंतु आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारीयों ने वन कर्मीयो को आने में देर देख क्रूरता का परिचय देते हुए विष धर की जान ले ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular