India Times 7

Homeबदायूंविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का...

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं (रिपोर्टर बृजेश कुमार )मंगलवार को विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है सर्वेश देवी उम्र 35 गांव मिहौना निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी थी l
दुर्गेश पत्नी बच्चों वह मां के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर काम करता था परिवार में लड़की की शादी में शामिल होने के लिए दुर्गेश पत्नी और बच्चे के साथ कुछ दिन पहले ही आया था l
मंगलवार सुबह परिवार की ही गोपाल की पत्नी रोशनी चाय पीने के लिए बुलाने को उनके कमरे में पहुंची तो सर्वेश अचेत पड़ी मिली कमरे में दुर्गेश और उसका बेटा नहीं था गोपाल सर्वेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की l परिजनो ने बताया कि दुर्गेश अपने बेटे के साथ शाम से ही घर पर नहीं था l सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया l मायके वालों का आरोप है कि दुर्गेश हमारी बेटी को पहले भी परेशान करता था l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया की घटना की अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है lपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular