India Times 7

Homeशामलीविराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार

थाना भवन /शामली हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की रक्षा, सामाजित समरसता, सांस्कृतिक मूल्यो की रक्षा,संगठित रहने और संस्कृति को संजोने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे बुधवार देर नगर के मौहल्ला राजो की मोरी स्थित मंदिर मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन मे मुख्य वक्ता महंत स्वामी राम देव महाराज ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यो की रक्षा और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा जब तक हिन्दू संगठित नही होगा। समाज का आगे बढ़ना मुश्किल होगा। हमे जातियो मे नही बटना है । उन्होने कहा इतिहास साक्षी है कि जब जब हिन्दू समाज मे विभाजन की दरार उत्पन्न हुई, तब तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। हिंदू समाज की एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है। जात पात मे नही बंटना है, हम सब हिन्दू है।सम्मेलन में मुख्य अतिथियों ने हिंदू समाज को संगठित रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने का आह्वान किया।आलोक कुमार ने हिन्दू समाज में संघ की उपयोगिता विस्तार से बताई। अर्निका ने कविता पाठ कर सबका मन मोह लिया, कार्य क्रम का संचालन विमल आर्य ने किया ।सचिन अग्रवाल अक्षय कुमार, शिवम गुप्ता, नगर खंड़ प्रचारक शंशाक कुमार, राकेश काम्बोज, शालू राणा, मुकेश ठाकुर कुशल सिंघल, संजय कश्यप ,अमित कुमार, प्रदीप राणा ,आशीष जांगिड़ बिट्टू सैनी, पूरण सैनी, उदय आदि के साथ महिलाओं ने भी सहभागिता की |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular