India Times 7

Homeअयोध्याविधायक की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

विधायक की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

अयोध्या। सहादतगंज ओवरब्रिज के पास महिंद्रा शोरूम के सामने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने किया। भगवा रंग से सजे मंच पर घंटा-घड़ियाल की गूंज, शंखनाद एवं बटुक ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन के बीच आध्यात्मिक वातावरण में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन हुआ।महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। डीजे पर बजते भजनों से पूरा क्षेत्र ऊर्जावान और भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त प्रतीक बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular