स्टेट ब्यूरो चीफ -भूदेव प्रेमी
इस्लामनगर। विद्युत विभाग की लापरवाही और अनियमितताओं का एक और मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को शिकायत पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता रघुवीर, निवासी मेहरौला, ने अपनी शिकायत में बताया कि शेर खान, जो सुल्तानगढ़ के निवासी एवं संविदा कर्मी (लाइनमैन) हैं, द्वारा क्षेत्र की विद्युत लाइनों का कार्य अनधिकृत रूप से निजी व्यक्तियों को सौंपा जा रहा है। इनमें सतीश, कृष्ण पाल, बलजीत और नवल किशोर शामिल हैं, जो बिना किसी आधिकारिक अनुमति के विद्युत लाइन का रखरखाव कर रहे हैं संभावित दुर्घटनाओं की आशंका
शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में इसी प्रकार की लापरवाही के चलते कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ था। फिर भी, संविदा कर्मी रघुवीर को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को यह कार्य दिया जा रहा है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। विद्युत विभाग की जिम्मेदारी तय होगी |
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ को रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस अनियमितता पर रोक लगती है।