India Times 7

Homeअयोध्याविद्युत करंट कि चपेट से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

विद्युत करंट कि चपेट से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

अयोध्या बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्शी गंडई गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रमेश कुमार कोरी टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। पड़ोसी गांव गोविंदपुर में लगा हुआ टेंट उतारने के लिए बुधवार शाम को वह गया हुआ था। टेंट में लगाई गई लोहे की पाइप निकालते समय ऊपर गुज़र रहे हाई टेंशन विद्युत तार से छू गई। जिसके चलते विद्युत तार में प्रवाहित करंट पाइप में फैल गया। इसके चपेट में आने से अखिलेश कुमार मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। ग्रामीण और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आए। जांच के बाद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular