India Times 7

Homeमैनपुरीविद्युत कनेक्शन की मांग करने वाले लोगों को प्राथमिकता पर कनेक्शन स्वीकृत...

विद्युत कनेक्शन की मांग करने वाले लोगों को प्राथमिकता पर कनेक्शन स्वीकृत किये जायें – मंत्री जयवीर सिंह

सार्वजनिक भूमि पर भी अनाधिकृत कब्जे न रहें – मंत्री

मैनपुरी – जन-सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब मु. चौथियाना नि. पुरूषोत्तम दास ने विद्युत का नया कनेक्शन स्वीकृत कराये जाने, कमलाकृष्णा कॉलौनी नि. सौरभ ने प्लांट पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये ट्रॉसफार्मर को हटवाने, ग्राम गजपुरा नि सौरभ व कमलपुर नि. शिवप्रताप सिंह ने विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी पर लगाये गये जुर्माने की धनराशि को संशोधित कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत कनेक्शन की मांग करने वाले लोगों को प्राथमिकता पर कनेक्शन स्वीकृत किये जायें, भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रखी जाए, अकारण रोस्टिंग न हो, केबिल, तार के कारण किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, खराब ट्रांसफार्मर सर्वोच्च प्राथमिकता पर बदले जाएं, बिलिंग व्यवस्था में सुधार कर उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराये जायें।नगला गढ़ नि. राजवती ने गाटा संख्या-643 पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने, ग्राम कुतुबपुर नसीरपुर नि. कृष्णमुरारी ने निजी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने, ग्राम विरथुआ नि. राम प्रसाद ने पट्टाशुदा भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की तो पर्यटन मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि जन सुनवाई के दौरान निजी, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों से सम्बन्धित शिकायतें निरतंर प्राप्त हो रही है, बार-बार निर्देशों के बाद भी अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है, जिस कारण दबंगों द्वारा बार-बार कब्जा करने की हिमाकत की जा रही है। उन्होने हिदायत देते हुये कहा कि अनाधिकृत कब्जों के प्रकरण को अधिकारी संवेदनशील रहकर निबटाएं, कहीं भी किसी दबंग द्वारा गरीब, असहाय व्यक्ति की भूमि पर जबरन कब्जा न किया जाये, सार्वजनिक भूमि पर भी अनाधिकृत कब्जे न रहें, भूमि सम्बन्धी विवाद के चलते कहीं भी कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो सुनिश्चित किया जाये।संसारपुर नि. अखिलेश कुमार ने नलकूप को ठीक कराये जाने, ग्राम गढ़िया नि. प्रिंस ने गुम हुये मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाये जाने, ग्राम विनायकपुर नि. रामवीर ने गाटा संख्या-99, 100 का रकवा विनायकपुर में दर्ज कराकर फर्द दिलवाये जाने, ग्राम खेरिया नि. लवलेश ने गोविंद, विपिन द्वारा छोटे भाई पर किये गये जानलेवा हमले पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने, ग्राम मद्दापुर नि. बिट्टो देवी ने दिनेश कुमार द्वारा बैंक खाते से धोखाधड़ी कर रू. 05.50 लाख निकाले जाने, शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने, नसीरपुर निशिव कुमार मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, मोनिका मिश्रा गौतम सिंह, आनन्द कुमार, सौरभ कुमार, प्रवीना देवी, राकेश बाबू राजेश कुमार, विजय कुमार, पिंटू सिंह, बदन सिंह, सुमित कुमार आदि द्वारा नाले की खुदाई एवं सफाई कराये जाने, नगला गुलाल नि. निर्मला देवी ने भूमि गाटा संख्या 215 की पैमाइश कराये जाने, ग्राम टकईया नि. लालू यादव ने स्टाम्प वैण्डर का लाइसेंस दिलाये जाने की शिकायत, मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया के उदय चौहान, लालू चौहान, प्रवेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular