India Times 7

Homeबदायूंविद्यालयों की जानकारी की जांच करेगी एसडीएम की समिति

विद्यालयों की जानकारी की जांच करेगी एसडीएम की समिति

स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव सिंह

बदायूँ, ।माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर हर तहसील में जांच समितियों का गठन किया है। हर समिति की अध्यक्षता एसडीएम (उपजिलाधिकारी) करेंगे। समिति में तहसीलदार, अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल होंगे। ये समितियाँ 11 से 17 नवम्बर तक अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों की आधारभूत जानकारी की जांच करेंगी और रिपोर्ट जमा करेंगी। जनपद में कुल 308 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने अपनी-अपनी स्कूल की जानकारी वेबसाइट पर सोमवार तक अपलोड कर दी है।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular