India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशवित्तमंत्री सुरेश खन्ना एवं विधायक सलोना कुशवाहा द्वारा लाभार्थियों को घरौनियों का...

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना एवं विधायक सलोना कुशवाहा द्वारा लाभार्थियों को घरौनियों का किया गया वितरण

शाहजहाँपुर रिपोट अशोक कुमार- जिले में घरौनी वितरण कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश कुमार का ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत देश भर में तैयार किये गये प्रापर्टी कार्ड (घरीनियों) का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया । तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को भौतिक रुप से भी बरौनी वितरण किया गया । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया । मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घरौनियों का वितरण सरकार का बहुत बड़ा कदम है इस दस्तावेज के माध्यम से लोगों को घर का अपना अधिकार तथा सुविधाऍं होगी । लाभार्थी स्वामित्व कार्ड से विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेगें । उन्होंने बताया कि जनपद मे २४ अप्रैल २०२३ से अब तक कुल ३९२ ग्रामों की तैयार घरौनियों की संख्या ६१६७८ है तहसील कलान के ७२ ग्रामों की ९५६१ घरौनी, सदर के ९८ ग्रामों की १५३५७ घरौनी, तिलहर के ८७ ग्रामों की १३९०२ घरौनी, जलालाबाद के ३७ ग्रामों की ७९०७ घरौनी व पुवायां के ९८ ग्रामों की १४९५१ कुल ३९२ ग्रामों को कूल ६१६७८ घरौनियों का वितरण किया जा रहा है जनपद स्तर पर तहसील सदरके १२०, तहसील पुवायां के १००, तहसील तिलहर के १००, तहसील जलालाबाद के ५० व तहसील कलान के ५० कुल ४२० लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया है उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को आवासीय भूमि की पैमाइश भारतीय सर्वेक्षण विभाग के द्वारा ड्रोन तकनीकी के द्वारा करके डिजिटल मैप तैयार कर मानचित्र का निर्माण किया गया है मानचित्र के द्वारा ग्रामीण आवासीय क्षेत्र का सर्वेक्षण कर प्रत्येक घर का निर्विवाद व स्पष्ट सम्पत्ति कार्ड (मालिकाना) तैयार किया गया है घरौनियों से ग्रामीण परिवार को मालिकाना हक प्राप्त रहा है साथ ही सम्पत्ति की सीमाओं का सटीक माप होने के कारण सम्पत्ति की सुरक्षा व अधिकार प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्राप्त होता है स्वामित्व योजना के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले सम्पत्ति कार्ड से सम्पत्ति के मालिकों के लिए औपचारिक बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आसानी होती है सम्पत्तियों का सटीक माप होने से आपसी झगड़े व स्वामित्व विवाद व अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिला है उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के द्वारा सरकारी एवं निजी भूमि की पहचान हुई है ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बेहतर आकलन तैयार करने में सहायता मिलती है योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को अपने राजस्व स्रोतों को बढ़ाने में मदद मिलेगी । स्वामित्व योजना के द्वारा एकत्रित डाटा से किसी भी आपदा के समय राहत कार्य प्रदान करने में आसानी होगी । इस अवसर पर एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस रठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ,जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, मुख्य विकास अधिकारी डा. अपराजिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे । तिलहर तहसील में शनिवार दोपहर को ब्लॉक सभागार में उपस्थित ग्रामीणों को सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भाषण सुनाया गया । विधायक सलोना कुशवाहा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से उन योजनाओं का अपने घरों से निकल कर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की । इस दौरान स्वच्छता अपनाने और नशा मुक्ति की शपथ भी उपस्थित जन को दिलाई गई । लोगों को उनके मकान संपत्ति की घरौनियां वितरित की गई । इस दौरान एसडीएम जीत सिंह राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण यादव चैनू, नायब तहसीलदार मनु माथुर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार, लेखपाल अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular