India Times 7

Homeशाहजहांपुरवित्तमंत्री की बजट योजना का खाका

वित्तमंत्री की बजट योजना का खाका

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । वित्तमंत्री , नगर विधायक सुरेश खन्ना ने बताया कि आगामी बजट सत्र में युवा उद्यमी विस्तार योजना चला रही है 24 जनवरी को छ्ह हजार लोगों के खाते में एक क्लिक से पैसा ट्रांसफर किया गया । इसमें बिना ब्याज के पाँच लाख तक के लोन दिए जा रहे हैं इस पर दस फीसदी की मार्जिन मनी की भी व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है मेरा मानना है कि कोई भी सरकार एक साथ सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती । हमारे यहाँ कन्या सुमंगला योजना पहले से चल रही है दो लाख रुपए से कम आमदनी वाले परिवार की दो कन्याओं को छह चरणों में 25 हजार रुपए पढ़ाई के लिए दिए जा रहे हैं इसे योगी-1 सरकार में ही इसे लागू कर दिया गया था । यूपी में बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की व्यवस्था है उसके बाद वे स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर आय भी प्राप्त कर सकती हैं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भी 51 हजार रुपए हर जोड़े को दिया जाता है यानी यूपी में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की योजना पहले से लागू है महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में कोई भी निर्णय परिस्थितियों को देखकर करने पड़ते हैं बड़े पैमाने पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है प्रयागराज में 12 किलोमीटर के क्षेत्र में महाकुंभ की व्यवस्था की गई है इसके बाद भी लोग कई जगह सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर दे रहे हैं इसके लिए डायरेक्शन देने के साथ नए पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं कोशिश की जा रही है कि पार्किंग स्थल से लोगों को कम से कम दूरी तय करना पड़े । उन्होने बताया कि सत्र से पहले हुई कार्यमंत्रणा सीमित और दलीय नेताओं की बैठक में विपक्ष ने सहयोग करने की बात कही है हमारी कोशिश यही है कि वो सहयोग करें और व्यवस्था के अनुसार अपनी बात रखें । सरकार हर बात का उत्तर देने के लिए तैयार है निगेटिविटी से कोई फायदा नहीं । विपक्ष को चाहिए, वह दुविधा छोड़े । वो दुविधाग्रस्त हैं उनके निर्णय और आरोपों को देखिए ,तो लगता है कि वे लोग डुअल माइंड हैं उनका कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं है प्रदेश के सामने जो चुनौती और समस्याऍं हैं उसके बारे में भी कोई कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं है इसके लिए उन्हें और अधिक चिंतन मनन करना पड़ेगा । हमारी सरकार युवाओं के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था की है कोचिंग की व्यवस्था की है युवाओं के लिए शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था की है नई शिक्षा नीति में भी इस बात का समावेश किया गया है कि लोगों की समझ बढ़े और एप्रोच बढ़े । जिले में मेट्रो चलाने की कोई योजना नहीं है यहाँ अभी नगर निगम बना है विकास प्राधिकरण बन रहा है हर तरह से जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले । हमारा ध्यान इस बात पर ज्यादा है कि जिले में उद्योग ज्यादा आऍं । हर साल बजट का आकार बढ़ रहा है स्वाभाविक सी बात है कि नया बजट पिछले बजट से अधिक ही होगा । आखिरी में उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में “अधूरी ख्वाहिश है, जीने का मजा देती हैं… शायरी से अपनी बात समाप्त की । इस वित्तीय वर्ष के दौरान हुए लोकसभा चुनाव की वजह से लागू आचार संहिता के चलते अड़चन आई । बजट में जो खर्च की व्यवस्था थी, वो देर से शुरू हो पाई । लेकिन समय रहते हुए बजट क्वालिटी के साथ खर्च करने की कोशिश है हर साल बजट का आकार बढ़ रहा है अगर आप पूरे सिनेरियो पर नजर डालेंगे, तो यहां उद्योग ज्यादा आए हैं कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से यूपी में निवेश सबसे सुरक्षित माना जा रहा है डेढ़ साल पहले आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ तक के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया था । आज की तारीख में 6.50 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स ने काम शुरू कर दिया है प्रदेश में 2023 में हुए करार यह बात भी साबित करते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है यही भी कहा कि ग्राहक की रुचि पहले है अगर किसी ग्राहक को आसानी से और सस्ती कीमत पर कोई सामान मिल रहा हो, तो क्या गलत है हमने व्यापारियों को भी हर तरह की सुविधा दी । व्यापारियों की ही सालों पुरानी मांग ‘एक राष्ट्र, एक टैक्स’ को हमने GST लागू कर पूरा किया । जहाँ तक ई-कॉमर्स की बात है, तो यह विषय केंद्र सरकार का है फिर भी व्यापारियों को इसके प्रभाव से बचाने पर मंथन चल रहा है जल्द ही कोई रास्ता निकल जाएगा । ऐसा भी नहीं है कि व्यापारियों का मुनाफा कम हो रहा है कुछ को पिछले साल की तुलना में कम मुनाफा हुआ, तो वह यही कहता है कि मुझे घाटा हो रहा है अगर आप पूरे सिनेरियो पर नजर डालेंगे, तो यहां उद्योग ज्यादा आए हैं कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से यूपी में निवेश सबसे सुरक्षित माना जा रहा है डेढ़ साल पहले आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दस लाख करोड़ तक के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया था । आज की तारीख में साढ़े छ्ह लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स ने काम शुरू कर दिया है प्रदेश में 2023 में हुए करार यह बात भी साबित करते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular