मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
हरिद्वार वन विभाग ने कसा खनन माफिया पर शिकंजा पथरी वन चौकी इंचार्ज हरीश कुमार वालिया को सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप जिसमें अवैध रेत भरा है तिरपाल से ढक्कर ग्राम दौड़बासी से गुज़रबस्ती की ओर आ रही है सूचना पर तत्काल टीम रवाना हुई पर उन्हें कोई भी पिकअप नहीं मिल शिकायत कर्ता ने बताया कि पिकअप को टीम आने की सूचना मिलने पर पिकअप को पकड़े जाने के डर से छुपा दिया है जिस पर वन विभाग की टीम सूचना को झूठ मानते हुए वापस जाने का नाटक कर धनपुरा के निकट खड़ी हो गई 2 धंटे चली लुका छिपी के बाद जैसे ही रेत से भरी पिकअप गुज्जर बस्ती से निकलकर हाईवे की ओर चली पहले से खड़ी वन विभाग की टीम ने पिकअप को दबोच लिया और पथरी वन चौकी लाकर सीज कर दिया गया lटीम में हरीश कुमार वालिया वन चौकी इंचार्ज पथरी आकाश सैनी बीट प्रभारी निर्मल कुमार सोनी कुमार मनोज भट्ट मौजूद रहे l